मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वियतनाम के जातीय और धार्मिक कार्य मंत्रालय में उप-मंत्री वाई.थोंग ने मंगलवार को नई दिल्ली में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव डॉ. चंद्र शेखर कुमार से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. कुमार ने भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी में वियतनाम को महत्वपूर्ण भागीदार बताया। उन्होंने कहा कि भारत वियतनाम के साथ अपने ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ और भरोसेमंद संबंधों को उच्च प्राथमिकता देता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने दोनों देशों के बीच गहरे सभ्यतागत जुड़ाव और मजबूत जन-संबंधों का भी उल्लेख किया। उन्होंने 2025 में सारनाथ से भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के सार्वजनिक प्रदर्शन के दौरान वियतनाम के लोगों द्वारा दिखाई गई श्रद्धा के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान, दोनों पक्षों ने भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की और द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



