मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने ‘5-डे वर्क वीक’ यानी सप्ताह में केवल पांच दिन काम करने की मांग को लेकर मंगलवार, 27 जनवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में चेक क्लीयरेंस, नकद निकासी और जमा जैसे महत्वपूर्ण कामकाज ठप रहने की आशंका है। 23 जनवरी को मुख्य श्रम आयुक्त के साथ हुई सुलह बैठक के बेनतीजा रहने के बाद बैंक यूनियनों ने यह कड़ा कदम उठाया है। चूंकि 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी थी, इसलिए मंगलवार की हड़ताल के चलते लगातार तीसरे दिन बैंकों में शाखा स्तर की सेवाएं बाधित रहेंगी, जिससे आम ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
आप को बता दे, बैंक कर्मचारी यूनियनों की मुख्य मांग सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने की है, जिस पर मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ सहमति बनी थी, लेकिन सरकार ने अभी तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं की है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वे इस अवकाश के बदले सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को तैयार हैं। हालांकि एचडीएफसी और आईसीआईसीआई जैसे निजी बैंकों में कामकाज सामान्य रहने की उम्मीद है, लेकिन सरकारी बैंकों की शाखाओं और एटीएम में नकदी की किल्लत हो सकती है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) ने भी ग्राहकों को सूचित किया है कि हड़ताल की वजह से सेवाओं पर असर पड़ सकता है, हालांकि डिजिटल और यूपीआई सेवाएं चालू रहेंगी।
Image source:ANI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बर



