नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रतिभावान नागरिक बनाने की मूल कल्पना के साथ बनाई गई है – अमित शाह

0
239

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई शिक्षा नीति के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में कहा है कि, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रतिभावान नागरिक बनाने की मूल कल्पना के साथ बनाई गई है। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, “मोदी जी की राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश के शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाकर एक सशक्त व आत्मनिर्भर भविष्य की नींव रख रही है। उन्होंने बताया कि, आज नई शिक्षा नीति के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में इसके अंतर्गत विभिन्न नई पहलों का उद्घाटन हो रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, कोई भी देश ज़मीनों, नदियों आदि से नहीं बनता बल्कि उसके नागरिकों से बनता है और उसके नागरिकों से मिली हुई जनता की संस्कृति और संस्कार से इस राष्ट्र का निर्माण होता है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रतिभावान नागरिक बनाने की मूल कल्पना के साथ बनाई गई नीति है।”

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here