नगालैंड का स्थापना दिवस आज, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

0
122

नगालैंड 1 दिसंबर 2023 को अपना 60वाँ स्थापना दिवस मना रहा है। 1 दिसंबर, 1963 को नगालैंड को औपचारिक रूप से एक अलग राज्य के रूप में मान्यता दी गई थी, कोहिमा को इसकी राजधानी घोषित किया गया था। ‘नगालैंड राज्य अधिनियम, 1962’ नगालैंड को राज्य का दर्जा देने के लिये संसद द्वारा अधिनियमित किया गया था। आज यानी 1 दिसंबर को प्रत्येक वर्ष नगालैंड का स्थापना दिवस होता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दिग्गजों ने नगालैंड वासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, नागालैंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। राज्य के आकर्षक इतिहास, रंग-बिरंगे त्योहारों और सौहार्दपूर्ण लोगों की बहुत प्रशंसा की जाती है। यह दिन नागालैंड की विकास और सफलता की यात्रा को सुदृढ़ करे।

मीडिया की माने तो, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी नगालैंड के स्थापना दिवस पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,’ राज्य स्थापना दिवस पर नागालैंड के निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! जीवंत लोगों और समृद्ध संस्कृति की भूमि, नागालैंड प्राकृतिक संसाधनों और शांत वातावरण से समृद्ध है। मैं नागालैंड के निवासियों की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं।

 

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here