नया आयकर अधिनियम विवादों को कम करेगा, अनुपालन को सरल बनाएगा : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

0
76
नया आयकर अधिनियम विवादों को कम करेगा, अनुपालन को सरल बनाएगा : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि आयकर अधिनियम 2025 से त्रुटियां, विवाद और अनुपालन लागत कम हो गई है। नई दिल्ली में शुक्रवार को आयकर अधिनियम 2025 पर राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान ‘प्रारंभ 2026’ को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि नया अधिनियम कम पेचीदा है और लोगों को सरल ढांचा प्रदान करता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि छोटे व्यवसायी और पेशेवर अर्थव्यवस्था के इंजन हैं और नए अधिनियम के तहत अनुमानित कराधान योजना को मजबूत किया गया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि अधिनियम के प्रत्येक खंड को फिर से तैयार किया गया है। शब्दावली को बदला गया है और तालिकाओं तथा फार्मूलों के जरिये स्पष्टीकरण शामिल किए गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नये अधिनियम में 819 खंडों को घटाकर 536 खंड कर दिया गया है, जबकि 47 अध्यायों को घटाकर 23 अध्याय तक सीमित किया गया है। नया आयकर अधिनियम पहली अप्रैल से लागू हो जाएगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here