मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कटोल तहसील राउलगांव स्थित SBL एनर्जी विस्फोटक फैक्ट्री में रविवार सुबह 7 से 7:15 बजे के बीच भीषण विस्फोट हुआ जिसमें 17 मजदूरों की मौत हो गई तथा 18 घायल हुए। मृतकों के शव पूरी तरह झुलस गए हैं इसलिए परिवारजन DNA टेस्ट से पहचान देंगे। घायलों को नागपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आप को बता दे, विस्फोट डिटोनेटर पैकिंग यूनिट में हुआ। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पेसो एवं डिश टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त कर घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पीएम मोदी ने पीड़ित परिवारों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख तथा घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता की घोषणा की। सीएम देवेंद्र फडणवीस एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए।
Image source: ANI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



