मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने बुधवार को ड्रोन क्षेत्र में अनुसंधान और विकास तथा घटक निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उद्योग जगत के हितधारकों से प्राप्त सुझावों का भी आकलन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्वदेशी ड्रोन प्रौद्योगिकियों के लिए निवेश और बुनियादी ढांचे को सक्षम बनाने हेतु अंतर-मंत्रालयी प्रयास जारी हैं। मंत्रालय ने आगे कहा कि ड्रोन निर्माण का स्वदेशीकरण भारत के रणनीतिक उद्देश्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत वर्ष 2030 तक विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ड्रोन बाजार बनने की दिशा में अग्रसर है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें



