नितिन गडकरी ने उद्यमशीलता की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया

0
246

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने समाज के उपेक्षित वर्गों का सामाजिक आर्थिक परिवर्तन लाने के लिए कंपनी सामाजिक दायित्व और सामाजिक उद्यमशीलता की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया है। मुंबई में आज चौथे सीएसआर जरनल एक्सेलेंस अवार्ड समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को अपने पांव पर खड़ा करने में मदद देने के लिए सामाजिक क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के उपयोग की आवश्यकता है। उन्होंने ज्ञान और कचरे को दौलत में बदलने के महत्व पर जोर दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि नागरिकों का सामाजिक दायित्व एक अन्य महत्वपूर्ण अंश है, जिसे कंपनी सामाजिक दायित्व के साथ मिलकर काम करना चाहिए।

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here