नितिन नबीन को तत्‍काल प्रभाव से भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किया गया नियुक्त

0
35
नितिन नबीन को तत्‍काल प्रभाव से भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किया गया नियुक्त
Image Source : Social Media

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड ने बिहार के मंत्री और पांच बार के विधायक नितिन नबीन को तत्‍काल प्रभाव से पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। एक संगठनात्मक नेता के तौर पर जाने जाने वाले नितिन नबीन अभी पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में सड़क निर्माण विभाग के मंत्री हैं। नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के अनुभवी नेता और पूर्व विधायक स्वर्गीय नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 45 साल की उम्र के श्री नबीन पार्टी के इतिहास में सबसे कम उम्र के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वे इस पद पर नियुक्त होने वाले बिहार के पहले भाजपा नेता हैं। लगभग दो दशक के संगठनात्मक अनुभव के साथ, नितिन नबीन ने पार्टी में कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं, जिनमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी शामिल हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here