निर्वाचन आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी चुनाव के लिए आईईवीपी-2026 कार्यक्रम किया शुरू

0
84
निर्वाचन आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी चुनाव के लिए आईईवीपी-2026 कार्यक्रम किया शुरू

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को नई दिल्ली में आगामी असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम-आईईवीपी-2026 का शुभारंभ किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. एस.एस. संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आयोग भारत में चुनावों को लोकतंत्र के उत्सव के रूप में देखता है और मिशन मोड में इसे सुनिश्चित करने के लिए काम करता है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयोग ने बताया कि पहले चरण में, कार्यक्रम के प्रतिनिधि कल से इस महीने की 9 तारीख तक असम, केरल और पुडुचेरी का दौरा करेंगे। दूसरे चरण में, प्रतिनिधि इस महीने की 20 तारीख से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु का दौरा करेंगे। आयोग ने बताया कि कार्यक्रम के पहले चरण में दिल्ली स्थित पांच विदेशी दूतावासों के प्रतिनिधियों सहित 23 देशों के 43 प्रतिनिधि भाग लेंगे। आईईवीपी भारत के चुनावी ढांचे, संस्थागत तंत्र और परिचालन संरचना का व्यापक अवलोकन प्रदान करता है, साथ ही विदेशी चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रतिनिधियों को चुनाव प्रबंधन में सर्वोत्तम प्रथाओं और नवाचारों से परिचित कराता है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here