मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं चुनावों और 6 राज्यों में होने वाले उपचुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। आयोग ने बताया कि इनमें से 557 सामान्य पर्यवेक्षक, 188 पुलिस पर्यवेक्षक और 366 व्यय पर्यवेक्षक हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव हिंसा-मुक्त और प्रलोभन-मुक्त तरीके से कराए जाएंगे ताकि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय के अपना मतदान कर सके। आयोग ने निर्देश दिया है कि पर्यवेक्षक आज तक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच जाएं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



