निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी

0
218

नई दिल्ली : नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। वे संसद भवन के सेंट्रल हॉल में भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में आज शपथ लेंगी।

द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार को 21 तोपों की सलामी के बाद देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी। भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा यह शपथ दिलवाई जाएगी। वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले आज सुबह राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

पंजाब, अमृतसर के एक पेंटर, कलाकार ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने के लिए उनके शपथ ग्रहण समारोह से पहले 7 फीट लंबी एक पेंटिंग बनाई है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here