नीतीश कुमार को दमन और दीव में बड़ा झटका, 15 पंचायत सदस्यों के भाजपा में शामिल होने की खबर

0
206

केन्‍द्रशासित प्रदेश दमन और दीव में जनता दल यूनाइटेड के करीब 15 पंचायत सदस्‍यों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को बडा झटका लगा है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक टवीट में भाजपा ने कहा है कि, श्री कुमार के एनडीए छोडने के फैसले पर विरोध जताते हुए 17 में से 15 जेडीयू जिला पंचायत सदस्‍य पार्टी की समूची राज्‍य इकाई समेत बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

मीडिया में आई खबर के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने जनता दल-यूनाइटेड को एक और झटका दिया है। नीतीश कुमार की पार्टी की दमन और दीव इकाई का सोमवार को भाजपा में विलय हो गया। दमन और दीव के जदयू के 17 जिला पंचायत सदस्यों में से 15 और राज्य जदयू की पूरी इकाई आज भाजपा में शामिल हो गई। नेताओं ने यह कदम नीतीश कुमार के भाजपा छोड़ने के फैसले के खिलाफ उठाया है। मीडिया की माने तो, भाजपा ने ट्वीट कर निशाना साधा कि बिहार में हमने विकास को गति दी थी लेकिन जेडीयू ने ‘बाहुबली’ को चुना, जिससे उन्हीं के नेता अब नाराज हैं। ट्वीट के जरिए भाजपा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जेडीयू ने राजद के साथ जाकर बाहुबलियों का साथ दिया है, वहीं भाजपा राज्य का विकास कर रही थी।

Image Source : (Twitter) @BJP4India

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here