नोएडा: आम्रपाली प्लैटिनम सोसायटी में कार में लगने से दो लोगों की मौत की खबर

0
94
नोएडा: आम्रपाली प्लैटिनम सोसायटी में कार में लगने से दो लोगों की मौत की खबर
Image Source : ANI (Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा के थाना सेक्टर-113 अंतर्गत सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लैटिनम सोसायटी में एक कार में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। नोएडा के सेक्टर 113 थानाक्षेत्र स्थित आम्रपाली सोसाइटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक कार में आग लग गई। मीडिया की माने तो आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मीडिया में आई खबर के अनुसार, कार से दो शवों को बाहर निकाला गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी के बाहर कार में आग लगने से दो लोग जिंदा जल गए। मीडिया सूत्रों के अनुसार, सूचना पर पहुंची सेक्टर-113 कोतवाली पुलिस की टीम ने फायर बिग्रेड की मदद से आग को बुझाया है। कार से दो व्यक्तियों के शव को निकाला गया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जांच करके अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कार के साथ मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here