न्यूजीलैंड के क्रिकेटर रचिन रविंद्र मना रहे आज अपना जन्मदिन, जानिए भारतीय मूल के इस ऑलराउंडर के आंकड़े

0
233

न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रविंद्र आज अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रचिन रविंद्र का जन्म 18 नवंबर 1999 को वेलिंगटन में हुआ था। भारतीय मूल के इस क्रिकेटर का वनडे विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन रहा। न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंग्टन के रहने वाले रवींद्र रवींद्र का जन्म भारतीय मूल के माता-पिता रवि कृष्णमूर्ति और दीपा कृष्णमूर्ति के घर हुआ। उनके पिता रवि कृष्णमूर्ति सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट थे, जो साल 1997 में न्यूजीलैंड में बस गए। रवींद्र के पिता रवि कृष्णमूर्ति 1990 के दशक की शुरुआत में देश भारत से चले गए थे। वह पहले बेंगलुरु में खेला करते थे।

जानकारी के अनुसार, रचिन (578) पहले विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर जॉनी बेयरस्टो (352) हैं। रचिन 24 वर्ष की उम्र से पहले एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। रचिन रवींद्र ने महज 16 साल की उम्र में न्यूजीलैंड के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप खेला था। ये बल्लेबाज 2018 में भी न्यूजीलैंड के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप खेला। इस अंडर 19 वर्ल्ड कप को टीम इंडिया ने पृथ्वी शॉ की कप्तानी में जीता था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here