पंजाब सरकार : भ्रष्टाचार मामले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला बर्खास्त

0
209

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला अधिकारियों से ठेके पर 1  प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे थे। उक्त शिकायत का पता चलने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। भगवंत मान का कहना है कि पंजाब की जनता ने बहुत उम्मीदों से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है, हमारा उस उम्मीद पर खरा उतरना कर्तव्य है। यहाँ पर एक प्रतिशत भ्रष्टाचार भी कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कैबिनेट से बर्खास्त किए गए सिंगला मानसा से विधायक हैं। वह पेशे से डेंटिस्ट हैं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here