पंजाब : होशियारपुर में ‘विकास क्रांति’ रैली आज, CM अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान करेंगे 900 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

0
161

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को होशियार में विकास क्रांति रैली करेंगे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान 900 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान केजरीवाल और सीएम मान दोआबा में सीवरेज और जल स्वच्छता विभाग की परियोजना, चिकित्सा शिक्षा सुविधा और सेना प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे। पंजाब में आप के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने बताया कि राज्य सरकार ने 23 गांवों में पंचायती जमीन पर खेल सुविधाएं स्थापित करने का फैसला लिया है, जिसकी आधारशिला रैली के दौरान रखी जाएगी।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here