पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने बुधवार को होशियारपुर जिले के तहसील कार्यालय दसूआ में तैनात एक राजस्व पटवारी परमवीर सिंह को 5200 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मीडिया की माने तो, इस मामले में वह एक माह से अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था। राज्य विजीलेंस ब्यूरो के अधिकारिक प्रवक्ता ने आज यह खुलासा करते हुए बताया कि राजस्व पटवारी परमवीर सिंह को मुख्यमंत्री एंटी करप्शन एक्शन लाइन पर होशियारपुर जिले के गांव पनवां निवासी मनप्रीत कौर द्वारा दर्ज की गई शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, पंजाब विजीलेंस टीम ने बताया कि उक्त शिकायत की जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता की जमीन के निशानदेही के लिए 5200 रुपए की मांग की थी और स्वीकार की थी। इस संबंध में उसके आवेदन को तीन महीने तक अपने पास रखा था। इसके बाद पूछताछ पूरी होने के बाद पिछले महीने जालंधर रेंज के विजीलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन आरोपी पटवारी तब से अपनी गिरफ्तारी से बच रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले में आगे की जांच जारी है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



