पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ अयोध्या पहुंचीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, रामलला के किए दर्शन

0
71

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक इवेंट में शामिल होने के लिए बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई आई हैं। प्रियंका मुंबई आते ही इवेंट में शामिल हुई थीं। प्रियंका और मालती के बाद उनके पति निक जोनस भी इंडिया आ गए थे। मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, निक के इंडिया आने के बाद प्रियंका अपनी फैमिली के साथ रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच गई हैं। प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी अयोध्या गई हैं। प्रियंका की फैमिली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मीडिया की माने तो, अयोध्या से प्रियंका की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में प्रियंका येल्लो कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वहीं निक जोनस भी ट्रेडिशनल अवतार में ऑफ व्हाइट कलर के कुर्ता-पजामा में नजर आए। प्रियंका की मां मधु ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई थी। मालती भी ट्रेडिशनल अवतार में बहुत क्यूट लगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here