मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ती जंग के बीच विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि क्षेत्र में विभिन्न घटनाओं में अब तक आठ भारतीय नागरिकों की जान गई है जबकि एक नागरिक अभी भी लापता है। पश्चिम एशिया की स्थिति पर यहां आयोजित एक अंतर-मंत्रालयी प्रेसवार्ता में विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम आर महाजन ने कहा कि हाल ही में कुवैत में एक हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई। हालांकि उन्होंने इस मौत के कारणों के बारे में विस्तार से नहीं बताया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि हम मृतक के स्वजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। कुवैत स्थित हमारा दूतावास मृतक के स्वजनों के संपर्क में है और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर हर संभव सहायता प्रदान करने और उनके पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत वापस लाने के लिए समन्वय कर रहा है। मंत्रालय ने बताया था कि 28 फरवरी से युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 55 लाख यात्री इस क्षेत्र से भारत लौट चुके हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- ‘हम सभी पक्षों से संयम बरते जाने की अपील करते हैं। साथ ही जंग को जल्द समाप्त करने के लिए संवाद और कूटनीति पर जोर देते हैं।’
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



