मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्यायालय के निर्णय के बाद पहली पूरक मतदाता सूची जारी कर दी है। प्रत्येक बूथ के लिए सूची निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर रात में लगभग 11 बजकर 55 मिनट पर उपलब्ध कराई गई। पूरक सूची में उन मतदाताओं के नाम शामिल हैं जिनके मामलों का फैसला सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद न्यायिक अधिकारियों ने किया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि अब तक करीब 29 लाख नाम के बारे में फैसला हो चुका है। यह तत्काल पता नहीं चल पाया कि इनमें से कितने नाम पहली पूरक सूची में रखे गये और कितने हटाए गये। इससे पहले 28 फरवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में लगभग 60 लाख नाम को निर्णयाधीन के रूप में चिन्ह्त किया गया था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



