पश्चिम बंगाल : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिलीगुड़ी में एसएसबी की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया

0
71
पश्चिम बंगाल : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिलीगुड़ी में एसएसबी की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया और एसएसबी के वीर जवानों से संवाद किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल ने अपनी स्थापना से ही सीमाओं की सुरक्षा को चाक-चौबंद बनाने और बदलते समय के साथ आधुनिकीकरण को अपनाकर एक मॉडर्न सिक्योरिटी फोर्स के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मोदी सरकार सुरक्षा बलों के जवानों का जीवन सुगम और सुविधा संपन्न बनाने के लिए कटिबद्ध है। आज शिलान्यास किए गए प्रशासनिक भवन तथा आवासीय व गैर-आवासीय परियोजनाओं से जवानों को बेहतर कार्य वातावरण और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी तथा उनके परिवारों को सुविधापूर्ण जीवन मिलेगा।”

News Source : Social Media

Image Source : X @AmitShah

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here