पश्चिम बंगाल : निर्वाचन आयोग ने 19 पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया

0
67
निर्वाचन आयोग के 3 सदस्यीय दल ने धर्मनगर जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में 19 पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। आयोग ने डॉ. राजेश कुमार सिंह को दक्षिण बंगाल का, जबकि के. जयरामन को उत्तर बंगाल का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया है। डॉ. प्रणव कुमार आसनसोल-दुर्गापुर और अखिलेश कुमार चतुर्वेदी हावड़ा के पुलिस आयुक्त होंगे। अमित कुमार सिंह को बैरकपुर का पुलिस आयुक्त और सुनील कुमार यादव को चंदननगर का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयोग ने 2012 बैच की अधिकारी पुष्पा को बारासात जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। वहीं, 2013 बैच की ईशानी पॉल को डायमंड हार्बर जबकि 2013 बैच के सचिन को मुर्शिदाबाद जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्‍त किया गया है। जसप्रीत सिंह को कूचबिहार और कुमार सनी राज को हुगली ग्रामीण का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इससे पहले, आयोग ने कल पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक समेत चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here