पश्चिम बंगाल : बस में आग लगने से एक की मौत की खबर

0
99

पश्चिम बंगाल के कोलकाता से ओडिशा जा रही एक लग्जरी बस में शुक्रवार देर रात खड़गपुर के पास अचानक आग लग गई। यात्रियों ने किसी तरह से खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। मीडिया की माने तो, सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। इस घटना में एक यात्री की मौत और करीब 30 अन्य के घायल होने की खबर है।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, स्थानीय पुलिसकर्मी और अग्निशमन सेवा विभाग के कर्मचारी भी उनके साथ शामिल हो गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना शुक्रवार को पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर के मादपुर के पास घटी। बस कोलकाता से ओडिशा के पारादीप शहर जा रही थी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here