पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रियाज ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू 2008 में किया था। 38 साल की उम्र में रियाज ने क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। मीडिया की माने तो, रियाज ने इस बात की जानकारी अपने फैंस को एक ट्वीट के जरिए दी। इंटरनेशनल पिच से हट रहा हूं। एक अविश्वसनीय यात्रा के बाद, मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। पीसीबी, मेरे परिवार, कोचों, सलाहकारों, टीम के साथियों, फैंस और मेरा समर्थन करने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं में से एक वहाब रियाज ने पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट, 91 वनडे और 36 टी20 मैच खेले। वह आखिरी बार साल 2020 में पाकिस्तान की टीम का हिस्सा बने थे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 34.50 की औसत से 83 विकेट लिए, वनडे में 34.30 की औसत से 120 विकेट लिए, जबकि टी20 में उन्होंने 34 विकेट लिए। वहाब रियाज हाल ही में पीएसएल 2023 में पेशावर जाल्मी का हिस्सा थे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



