पाकिस्तान में सरकारी इमारत की छत गिरने से 8 महिलाओं की मौत और 50 से अधिक के घायल होने की खबर

0
70
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्वी इलाके में सोमवार को एक दुकान की छत गिरने से कम से कम 8 महिलाओं की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए। पुलिस और राहत अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब 100 से अधिक महिलाएं सरकारी कल्याणकारी भुगतान लेने के लिए इकट्ठी हुई थीं। राहतकर्मी अशीक महमूद ने बताया कि दुकानदार ने कुछ महिलाओं को छत पर भेज दिया था, जबकि अन्य अंदर ही थीं। भीड़ के वजन से छत अचानक ढह गई। यह घटना पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जिले में हुई। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू 1122 के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मलबे के नीचे दबे लोगों को बचाया। रहीम यार खान के उपायुक्त जहीर अनवर ने बताया किसरकारी वित्त पोषित बेनजीर आय सहायता कार्यक्रम (बीआइएसपी) के तहत वित्तीय सहायता चाहने वाली महिलाएं एक बीआइएसपी केंद्र के छत पर बने हाल में एकत्रित हुई थीं, तभी छत ढह गई। उपायुक्त ने कहा कि घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ की हालत गंभीर है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऐसा लगता है कि इमारत जर्जर थी और जब बड़ी संख्या में महिलाएं छत पर इकट्ठा हुईं तो वह गिर गई। महिलाएं कार्यक्रम के तहत मिलने वाली राशि लेने के लिए केंद्र आई थीं। स्थानीय निवासियों ने जर्जर इमारत में बीआइएसपी केंद्र खोलने के लिए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मुआवजे की मांग की। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। हालांकि, पीडि़तों के लिए किसी प्रकार के आर्थिक मुआवजे की घोषणा नहीं की। महिलाएं बेनजीर इनकम सपोर्ट प्रोग्राम के तहत आर्थिक सहायता लेने आई थीं। यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के नाम पर चलाया जाता है, जिनकी 2007 में गोली और बम हमले में हत्या कर दी गई थी। इस योजना के तहत गरीब परिवारों, खासकर महिलाओं को हर तिमाही 13,000 रुपये (लगभग 45 डॉलर) की नकद सहायता मिलती है। महिलाएं रमजान के अंत में ईद-उल-फित्र से पहले यह राशि लेने इकट्ठी हुई थीं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here