पीएम मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

0
84
पीएम मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब आज नई दिल्ली में द्पिक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता आपसी सहयोग को विभिन्न क्षेत्रों में और सुदृढ़ करने पर चर्चा करेंगे। साथ ही, बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार भी साझा करेंगे। वार्ता के बाद कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति स्टब के सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन करेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर राष्ट्रपति स्टब चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे। जहां हवाई अड्डे पर उनका स्वागत विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किया। राष्ट्रपति स्टब का औपचारिक स्वागत हुआ और उन्हें ऑफ ऑनर भी दिया गया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here