मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में बहु-पक्षीय तथा प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचने पर पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ता के दौरान व्यापार, आर्थिक सहयोग, रणनीतिक जुड़ाव और उभरते क्षेत्र के मुद्दे पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित किया गया। दोनों पक्षों ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति की समीक्षा भी की। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने कल भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा कि वे द्विपक्षीय संबंधों को बहुत महत्व देते हैं और सभी क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



