मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार राज्य में तेज गति से विकास के कर रही है। जनता ने तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर खरा उतरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सरकार प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन्म दिवस पर जुलाना विधानसभा के गांव नन्दगढ़ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को जुलाना क्षेत्र की जनता को 16 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी। कार्यक्रम में गाँव की बेटी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री ने उन्हें जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री की राजनीतिक जीवन यात्रा हमें बताती है कि भारत आज बदल रहा है और नन्दगढ़ जैसे छोटे से गांव में जन्मी और दिल्ली जैसे महानगर की मुख्यमंत्री बन जाती है। यह पूरे देश को एक संदेश है कि अब भारत के अवसर वंशवाद से नहीं, बल्कि परिश्रम से तय होते हैं। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा तीव्र गति से विकास की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में सड़क नेटवर्क सुदृढ़ हुआ है और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा इसी गति से विकास के मामले में नित नई ऊंचाइयां छुएगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें