मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें जमीनी स्तर पर गहरी पकड़ रखने वाले जन नेता के रूप में याद किया। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि पवार महाराष्ट्र में अपने परिश्रम और सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। उन्होंने प्रशासनिक मामलों पर पवार की मजबूत पकड़ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट में लिखा गया, “श्री अजित पवार जी जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था। महाराष्ट्र की जनता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एक कर्मठ व्यक्ति के रूप में उनका व्यापक सम्मान था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों एवं वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी सराहनीय था। उनका असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



