उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चल रहा है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुरंग के अंदर से मजदूरों की वीडियो सामने आने के बाद उम्मीदें बढ़ गई हैं। वीडियो में मजदूर सुरक्षित दिखाई दिए। मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी भी रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार अपडेट ले रहे हैं। मीडिया की माने तो बुधवार (22 नवबंर) को पीएम मोदी ने सीएम धामी को फोन करके जानकारी ली।
सीएम धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फोन पर बात कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों के लिए भोजन, दवाइयां, अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं उन्हें सकुशल बाहर निकालने हेतु चल रहे बचाव कार्यों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्रीय एजेंसियों, अंतर्राष्ट्रीय एक्सपर्ट्स एवं प्रदेश प्रशासन के परस्पर समन्वय के साथ संचालित बचाव कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान उन्हें गत 24 घंटों में हुई सकारात्मक प्रगति एवं श्रमिकों और उनके परिजनों की बातचीत से बढ़े मनोबल की भी जानकारी दी। प्रधानमंत्री का इस कठिन परिस्थिति से निपटने हेतु निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है जो हम सभी को पूरी ताकत से श्रमिक भाइयों को शीघ्र और सुरक्षित बाहर निकालने के लिए नित नई उर्जा प्रदान करता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



