मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ टेलीफोन पर बात कर ईद की शुभकामनाएं दीं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा कि भारत कतर के साथ एकजुटता से खड़ा है और क्षेत्र के ऊर्जा ढांचे पर हमले की निंदा करता है। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कतर में भारतीय समुदाय की देखभाल और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और क्षेत्र में शांति तथा स्थिरता की कामना की। दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन पर ज़ोर दिया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



