मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में संपन्न हुए इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की सराहना की है। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में एक संस्कृत श्लोक साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक समिट में भारत की क्षमताओं की वैश्विक स्तर पर व्यापक प्रशंसा हुई है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि इस समिट ने दिखा दिया है कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत के युवाओं की दूरदर्शी सोच मानवता को कितना लाभ पहुंचा सकती है। एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का समापन एआई इम्पैक्ट पर नई दिल्ली घोषणापत्र को अपनाने के साथ हुआ, जो एआई पर वैश्विक सहयोग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



