मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इस संयंत्र में होने वाला उत्पादन सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि साणंद स्थित इस संयंत्र में निर्मित चिप्स अमरीका तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक अग्रणी भागीदार के रूप में उभर रहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं जिससे भारत की सेमीकंडक्टर की आवश्यकता देश के भीतर से ही पूरी हो सके। इस संयंत्र के उद्घाटन से भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग को नई गति मिलने का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्स के उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा पहले ही बुक हो चुका है। पीएम मोदी ने प्रौद्योगिकी के इस दशक को भारत का दशक बताया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



