मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग – ए.टी.एम.पी सुविधा का उद्घाटन किया। यह सुविधा देश के सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साणंद ए.टी.एम.पी सुविधा से भारत में निर्मित पहले सेमीकंडक्टर मेमोरी मॉड्यूल का वाणिज्यिक उत्पादन और शिपमेंट शुरू हो गया है। यह वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में भारत की स्थिति मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग आधारभूत उद्योग है और भारत ने वैश्विक मानचित्र पर अपनी जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में छह गुना वृद्धि दर्ज की गई है जबकि निर्यात में आठ गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि अब मोबाइल फोन देश से सबसे अधिक निर्यात की जाने वाली वस्तुओं में से एक है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



