पीएम मोदी ने चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को बधाई दी

0
73
पीएम मोदी ने चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को बधाई दी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि वह भारत और चिली के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने तथा व्यापार, प्रौद्योगिकी एवं ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के प्रति आशान्वित हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “एक सफल कार्यकाल के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को हार्दिक बधाई। मैं भारत और चिली के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने तथा व्यापार, प्रौद्योगिकी एवं ऊर्जा के क्षेत्रों में हमारे सहयोग को प्रगाढ़ करने के लिए उनके साथ मिलकर कार्य करने के प्रति आशान्वित हूँ। एक सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं!”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here