मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पालम आवासीय भवन में लगी आग में मारे गए प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय के ‘एक्स’ अकाउंट के माध्यम से पीएम मोदी ने कहा, “दिल्ली के पालम में हुई आग की घटना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



