पीएम मोदी ने मतुआ धर्म मेला में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

0
96
पीएम मोदी 10 अगस्त को अमृतसर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मतुआ धर्म मेला में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्‍ट में पीएम मोदी ने कहा कि पूर्ण ब्रह्म श्रीश्री हरिचंद ठाकुर की जयंती के उपलक्ष्‍य में इस मेले का आयोजन किया जाता है। श्रीश्री हरिचंद ठाकुर के विचार और शिक्षाएं बहुत से लोगों को आशा और शक्ति प्रदान करते रहेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि उन्‍होंने गरिमा, समानता और भक्ति के लिए एक शक्तिशाली आंदोलन को जागृत किया और पीढ़ियों को धार्मिकता, सद्भाव और सामूहिक उत्थान के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मतुआ संस्‍कृति की समृद्ध और जीवंत परम्‍पराएं प्रगाढ़ आध्‍यात्मिक शक्ति और समानता की अटूट वचनबद्धता को दर्शाती हैं। उन्‍होंने कहा कि यह राष्‍ट्र के सामाजिक ताने-बाने को समृद्ध बनाती है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में केन्‍द्र सरकार मतुआ समुदाय के कल्‍याण, सशक्तिकरण और गरिमा के प्रति वचनबद्ध रही है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here