पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से टेलीफोन पर की बातचीत

0
27
पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से टेलीफोन पर की बातचीत

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल संयुक्त अरब अमीरात-(यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने यूएई के राष्ट्रपति को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा भी की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने यूएई पर हुए सभी हमलों की कड़ी निंदा की, जिनमें कई निर्दोष लोगों की जान गई और नागरिक ढांचे को नुकसान पहुंचा। दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के महत्व पर सहमति भी जताई। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए दोनों देश मिलकर काम करते रहेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here