पीएम मोदी 28 जुलाई को 44वें शतरंज ओलिम्पियाड का उद्घाटन करेंगे

0
235
पीएम मोदी 28 जुलाई को 44वें शतरंज ओलिम्पियाड का उद्घाटन करेंगे
पीएम मोदी 28 जुलाई को 44वें शतरंज ओलिम्पियाड का उद्घाटन करेंगे Image Source : newsonair.gov.in

तमिलनाडु में चेन्नई में 44वें शतरंज ओलिम्पियाड की तैयारियां जोरों पर हैं। 28 जुलाई से यह ओलिम्पियाड ममल्लापुरम में शुरू हो रहा है। इसमें 188 देशों के 20 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आज सवेरे शतरंज ओलिम्पियाड से पहले नेपियर ब्रिज से 1 मैराथन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शतरंज बोर्ड की तरह ब्रिज को रंगा गया था। प्रतियोगिता के शुभंकर थम्बी को शहर तथा जिलों में जगह-जगह लगाया गया है। मेडगास्कर के शतरंज खिलाड़ी पहले ही चेन्नई पहुंच चुके हैं। उज्बेकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, उरुग्वे, नाइजीरिया, टोगो, इंग्लैंड, हांगकांग, सर्बिया, वियतनाम और संयुक्त अरब अमारात के शतरंज खिलाड़ियों के आज चेन्नई पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रतियोगिता स्थल पर उपलब्ध रहेंगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का उद्घाटन पीएम मोदी 28 जुलाई को करेंगे।

Courtesy : newsonair.gov.in

Image Source : newsonair.gov.in

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here