महाराष्ट्र: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ के कुडाल वाडी इलाके में शनिवार को एक स्क्रैप गोदाम में विस्फोट हुआ। यह विस्फोट इतना जोरदार था कि आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। शनिवार को अधिकारियों द्वारा यह जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक, आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। पिंपरी-चिंचवड़ के दमकल विभाग के अधिकारी वरद नाले के मुताबिक आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों को भेजा। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में कितने लोगों को नुकसान पहुंचा है, इसकी जानकारी भी अभी तक सामने नहीं आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आग लगने के कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



