मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव में गुरुवार को 89.87 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव में यह अब तक का सर्वाधिक मतदान है। 13 हजार मतदाताओं ने डाक मतपत्रों के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग किया। सेवा मतदाता डाक मतपत्र के जरिए 4 मई को सुबह 8 बजे तक अपना वोट डाल सकते हैं।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसके साथ, कुल मतदान प्रतिशत में लगभग एक दशमलव तीन छह प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है। इससे कुल मतदान प्रतिशत 91.23 हो जाएगा। मतदान के दिन ड्रोन निगरानी से विल्लियनूर, कलापेट, उझावरकराई, मनवेली और कराईक्काल निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचन आयोग ने एक लाख 18 हजार रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



