राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री मुरली मनोहर जोशी अब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। अयोध्या में अगले महीने 22 तारीख को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, जिसके लिए विश्व हिन्दू परिषद के नेताओं ने लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को न्योता दिया है।
बता दें कि पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी ने राम मंदिर आंदोलन का नेतृत्व किया था और कई सालों तक आंदोलन में सक्रिय रहे। वीएचपी अध्यक्ष आलोक कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी जी और आदरणीय डॉ मुरली मनोहर जोशी जी को अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। रामजी के आंदोलन के बारे में बात हुई। दोनों वरिष्ठों ने कहा कि वह आने का पूरा प्रयास करेंगे”।
"राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी जी और आदरणीय डॉ मुरली मनोहर जोशी जी को अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। रामजी के आंदोलन के बारे में बात हुई। दोनों वरिष्ठों ने कहा कि वह आने का पूरा प्रयास करेंगे":… pic.twitter.com/gF0QEdC80d
— Vishva Hindu Parishad -VHP (@VHPDigital) December 19, 2023
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



