मीडिया सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आज 60वीं पुण्यतिथि हैं। इस मौके पर पीएम मोदी समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को श्रद्धाजलि देते हुए लिखा, “मैं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”
जानकारी के अनुसार, वहीं कांग्रेस के नेताओं ने नई दिल्ली स्थिति शांति वन में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की स्मारक पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी की संसदीय अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत राज्यसभा सांसद अजय माकन भी पूर्व पीएम नेहरे को श्रद्धांजलि देने शांति वन पहुंचे।
#WATCH | Congress president Mallikarjun Kharge and Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi pay floral tribute to India’s first Prime Minister Jawaharlal Nehru on his death anniversary, at his memorial Shanti Van in Delhi. pic.twitter.com/XGKyq9kHkO
— ANI (@ANI) May 27, 2024
बता दें कि, जवाहरलाल नेहरू, एक स्वतंत्रता सेनानी, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, 1947 में स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले प्रधान मंत्री बने। नेहरू 16 वर्ष से अधिक समय तक इस पद पर रहे और 27 मई 1964 को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। उनके बाद लाल बहादुर शास्त्री ने भारत के दूसरे प्रधान मंत्री के रूप में पदभार संभाला। नेहरू को भारत के गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) का प्रणेता माना जाता है। बच्चों के प्रति उनके प्रेम के कारण उन्हें ‘चाचा नेहरू’ भी कहा जाता है और उनकी जयंती 14 नवंबर को भारत में हर साल बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें