पूर्व मंत्री एवं सांसद किशन कपूर का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

0
24
पूर्व मंत्री एवं सांसद किशन कपूर का 73 साल की उम्र में हुआ निधन
Image Source : ANI

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद किशन कपूर का बीमारी से निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। वह अपने पीछे पत्नी, बेटा व बेटी छोड़ गए हैं। पिछले कुछ समय से वह पीजीआई चंड़ीगढ़ में उपचाराधीन थे। उन्होंने राजनीति की लंबी पारी खेली और हमेशा धर्मशाला के विकास की लड़ाई लड़ी और सदन में आवाज बुलंद की। धर्मशाला के मुद्दों को उठाने वाली यह आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई। किशन कपूर पांच बार विधायक, दो बार मंत्री और एक बार सांसद रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशन कपूर ने अपना पहला चुनाव 1985 में लड़ा था। यह चुनाव वह हार गए थे। वर्ष 1990 में पहली बार विधायक बने। 2008 व 2017 में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे जबकि 2019 में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद बने। वर्ष 2008 से 2012 प्रो. प्रेम कुमार धूमल की सरकार में परिवहन, जनजातीय मंत्री रहे। वर्ष 2017 से 2019 तक जयराम सरकार में उद्योग, परिवहन व शहरी विकास मंत्री रहे। 2019 से 2024 तक कांगड़ा के सांसद बने। किशन कपूर राजनीतिज्ञ ही नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य थे। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के वर्ष 2019 में उन्होंने रिकॉर्ड मतों के अंतर से सीट जीती थी। उन्होंने 4.77 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की थी जो पूरे देश में 72.2 फीसद के साथ दूसरा सबसे बड़ा मतदान प्रतिशत है। कपूर का राजनीति में लंबा इतिहास रहा है और वे अपेक्षाकृत कम उम्र में ही सक्रिय राजनीति में आ गए थे। किशन कपूर का जन्म 25 जून 1952 को हरि राम व गुलाबो देवी के घर खनियारा में हुआ था। किशन कपूर का विवाह रेखा कपूर से हुआ था। जिनके दो बच्चे प्रगति कपूर बेटी व शाश्वत कपूर है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here