पेटीएम के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा बने कंपनी के सबसे बड़े शेयरहोल्डर व एकमात्र SBO

0
181

पेटीएम के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ गई है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चीनी निवेश की कंपनी Antfin की हिस्सेदारी बेचने के बाद पेटीएम में विजय शेखर शर्मा की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी में हिस्सेदारी में इजाफा होने के साथ ही विजय शेखर शर्मा इस कंपनी में इकलौते SBO यानी सिग्निफिकेन्ट बेनिफिशियल ओनर बन गए हैं। पेटीएम की पेरेंट कंपनी One97 Communication में Antfin की हिस्सेदारी 23.79% से घटकर 9.9 फीसदी रह गई है। पिछले कुछ हफ्तों तक Antfin के पास इस कंपनी में 23.79% हिस्सेदारी थी, कंपनी ने Resilient Asset Management BV को 10.3% हिस्सा बेची है। वन97 कम्यूनीकेशन में विजय शेखर शर्मा की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष शेयरहोल्डिंग बढ़कर 19.42% हो गई है। इसके साथ ही वह इस कंपनी में इकलौते SBO बन गए हैं। उल्लेखनीय है कि जब किसी के पास एक कंपनी में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से 10 फीसदी से ज्यादा की शेयरहोल्डिंग होती है, तो उसे SBO यानी सिग्निफिकेन्ट बेनिफिशियल ओनर कहा जाता है। इसके बाद भी पेटीएम अब भी बिना किसी प्रोमोटर के प्रोफेशनल तौर पर मैनेज की जाने वाली कंपनी है। भारतीय कानून के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को किसी कंपनी के प्रोमोटर के तौर पर चिन्हित करने के लिए उसके पास 25 फीसदी शेयर होना जरूरी है।

मीडिया की माने तो, साल 2019 के बाद से SBO से जुड़े नियमों में संशोधन कर दिया गया है। SBO नियम में यह बदलाव टैक्स चोरी, धन-शोधन और बेनामी लेन-देन जैसी गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए किया गया है। नए नियमो में SBO के बारे में सभी कंपनियों को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) के पास एक डिक्लेयरेशन में जानकारी देना अनिवार्य कर दिया गया है। सोमवार को वन97 कम्यूनीकेशन का शेयर आधा फीसदी की बढ़त के साथ 861.10 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जा पहुंचा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here