पेरिस: आईईए सदस्य देश वैश्विक संकट के लिए जारी करेंगे 40 करोड़ बैरल आपात तेल

0
136

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के सदस्य देश वैश्विक संकट से निपटने हेतु अपने आपात भंडार से बड़ी मात्रा में तेल जारी करेंगे। एशिया-ओशेनिया देश तत्काल आपूर्ति शुरू करेंगे जबकि यूरोप-अमेरिका के भंडार इस महीने अंत तक खुलेंगे। इस आपात उपाय से वैश्विक तेल आपूर्ति बढ़ेगी।

आप को बता दे, आईईए ने 40 करोड़ बैरल तेल जारी करने की घोषणा की जो 2022 के रूस-यूक्रेन संकट के बाद जारी मात्रा से दोगुनी है। सदस्य देशों ने 41.2 करोड़ बैरल देने की प्रतिबद्धता जताई जिसमें 72 प्रतिशत क्रूड ऑयल तथा शेष परिषोधित उत्पाद होंगे। अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने ईरान संघर्ष के शीघ्र समाप्त होने की आशा जताते हुए कहा कि इससे वैश्विक आपूर्ति बढ़ेगी तथा कीमतें कम होंगी।

Image source: आईईए

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here