भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा है कि “प्रजातांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दल महत्वपूर्ण उपकरण है। अगर वह स्वस्थ है, तो प्रजातंत्र स्वस्थ है। अगर वो अस्वस्थ है, तो प्रजातंत्र अस्वस्थ है। इसलिए हमें अपनी कार्य प्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों, संगठन की विचार प्रक्रिया को ध्यान में रखना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि, क्षेत्रीय पार्टियों पर धीरे-धीरे कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। अब क्षेत्रीय पार्टियों में विचारधारा किनारे हो गई और परिवार सामने आ गए हैं। इन्हें किसी भी तरह से सत्ता में आना होता है, इसलिए ये ध्रुवीकरण करने में भी पीछे नहीं रहते।“
उक्त संदेश को भाजपा ने अपने ट्विटर से शेयर किया है।



