मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुविख्यात शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पंडित छन्नूलाल मिश्र जीवन भर भारतीय कला और संस्कृति के संवर्धन के लिए समर्पित रहे।
उन्होंने शास्त्रीय संगीत को जन-जन तक पहुँचाने के साथ भारतीय परंपरा को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में भी अमूल्य योगदान दिया। श्री मोदी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें दिवंगत गायक का सदैव स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में पंडित छन्नूलाल मिश्र वाराणसी सीट के लिए उनके प्रस्तावक भी थे। उन्होंने दिवंगत गायक के परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें
News & Image Source: newsonair.gov.in



