गुजरात : प्रयास जब पूरे मन से किए जाते हैं तो उनके परिणाम भी उतने ही बहुआयामी होते हैं-पीएम मोदी

0
173

गुजरात : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अहमदाबाद, गुजरात में कई विकास कार्यों की शुरुआत की है। उन्होंने अपने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि, जब सरकार संवेदनशील होती है तो उसका सबसे बड़ा लाभ समाज के कमजोर तबके को होता है, माताओं-बहनों को होता है। मुझे विश्वास है कि अपने विकास की इस गति को गुजरात और आगे बढ़ाएगा, और ऊंचाई पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि, प्रयास जब पूरे मन से हॉलिस्टिक अप्रोच के साथ किए जाते हैं तो उनके परिणाम भी उतने ही बहुआयामी होते हैं। यही गुजरात की सफलता का मंत्र है। उन्होंने बताया कि, गुजरात ने जो सिखाया, वो दिल्ली जाने के बाद मेरे बहुत काम आया। स्वास्थ्य के इसी विजन को लेकर हमने केंद्र में भी काम करना शुरू किया। इन 8 वर्षों में हमने देश के अलग-अलग हिस्सों में 22 नए एम्स दिए हैं। इसका लाभ भी गुजरात को हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि, आज जब बात होती है हाइटेक हॉस्पिटल्स की, तो गुजरात का नाम सबसे ऊपर रहता है। शिक्षा संस्थाओं की बात हो या एक से बढ़कर एक यूनिवर्सिटी की बात हो, तो गुजरात का आज कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने बताया कि, 20-25 साल पहले गुजरात की व्यवस्थाओं को बहुत सारी बीमारियों ने जकड़ा हुआ था। एक बीमारी थी- स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछड़ापन। दूसरी बीमारी थी- शिक्षा में कुव्यवस्था। तीसरी बीमारी थी- बिजली का अभाव। चौथी बीमारी थी- पानी की किल्लत। पांचवीं बीमारी थी- हर तरफ फैला हुआ कुशासन। छठी बीमारी थी- खराब कानून व्यवस्था।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, इन बीमारियों की जड़ में सबसे बड़ी बीमारी थी- वोट बैंक पॉलिटिक्स। आज गुजरात उन सारी बीमारियों को पीछे छोड़कर, सबसे आगे चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, आज गुजरात की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक बहुत बड़ा दिन है। दुनिया की सबसे एडवांस्ड मेडिकल टेक्नोलॉजी से बेहतर से बेहतर सविधाएं और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर अब अहमदाबाद और गुजरात में और ज्यादा उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि, जब विकास की गति गुजरात जैसी होती है, तो काम और उपलब्धियां इतनी ज्यादा होती हैं कि उन्हें कई बार गिनना भी कठिन हो जाता है। हमेशा की तरह ऐसा बहुत कुछ है जो देश में पहली बार गुजरात कर रहा है।

News & Image Source : (Twitter) @BJP4India

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here